फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदले समय से चलेंगी कई प्रमुख ट्रेनें

Wed, 30 Sep 2015 11:04 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद के अनुरोध और पत्रों के बावजूद रेलवे ने इंटरसिटी के संचालन का समय नहीं बदला। इसी के साथ रोज सुबह पिट रही फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर का संचालन सुबह पौने छह बजे के बजाय आठ बजे के आसपास नहीं हुआ।
विज्ञापन


इंटरसिटी को सुबह 5:05 बजे रवाना करने के बाद पैसेंजर प्रतिदिन सात बजे के बाद से नौ बजे तक लखनऊ जा रही है। उधर रेलवे ने फैजाबाद ट्रैक से गुजरने वाली अप-डाउन की 21 ट्रेनों का एक मिनट से लेकर सवा दो घंटे का परिवर्तन किया है।

इनमें लखनऊ से प्रतिदिन सायं चार बजे फैजाबाद पहुंचकर वाराणसी जाने वाली गरीबों की सवारी डाउन 54334 पैसेंजर, अप मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस और अप हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार, डाउन लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन गुरुवार से फैजाबाद स्टेशन पर सायं 4:02 बजे के बजाय दो घंटे पहले दोपहर बाद 2:22 बजे पहुंचेगी।

मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस दो घंटा पहले 6:03 बजे के स्थान पर सुबह 3:50 बजे आएगी। अप दून एक्सप्रेस दोपहर 2:44 बजे के बजाय अब प्रतिदिन एक घंटा 22 मिनट पहले दिन में 1:22 बजे फैजाबाद पहुंचा करेगी।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने रेलवे की नई समय सारिणी जारी होने की  पुष्टि की है। बताया कि गुरुवार से ट्रेनें नई सारिणी से आएंगी और रवाना होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें