फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन नए एफटीसी जज नियुक्त

Thu, 18 Feb 2016 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए नई पहल की गई है। अब जिले की निचली अदालतों के आपराधिक मुकदमों के स्पीडी ट्रायल के लिए भी फास्ट ट्रैक कोर्टों का गठन करके वहां जज नियुक्त कर दिए गए हैं। इससे अब लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


सत्र न्यायालय में भी एक और एफटीसी कोर्ट बनाई है। सीजेएम देवकांत शुक्ल को एफटीसी कोर्ट का जज बनाकर मिर्जापुर जिले के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है। हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना के मुताबिक लघुवाद न्यायाधीश विकास गोयल को फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज (सीडि) बनाया गया है।

उनके स्थान पर सिविल जज राजेश पाराशर को स्थानांतरित किया गया है। सिविल जज तृतीय (जूडि) श्रद्धा भारतीय को जेएम स्तर के नए फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज बनाया गया है। न्यायिक मजिस्टे्ट तृतीय संजय सिंह को सिविलजज जूडि बनाया गया है।
विज्ञापन


रवीन्द्र प्रसाद गुप्त सिविल जज (सीडि) प्रथम को सिविल जज (सीडि), पारूल अत्री सिविलजज (सीडि) द्वितीय को एसीजेएम प्रथम, एसीजेएम प्रथम साक्षी शर्मा को सीजेएम बनाया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रश्मि सिंह को एसीजेएम स्तर पर गठित एफटीसी कोर्ट का जज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें