फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मभूषण डॉ. आरबी सिंह होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

Thu, 18 Feb 2016 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में चार मार्च से होने वाले 17वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय इंफाल के कुलाधिपति व पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. आरबी सिंह होंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान की।
विज्ञापन


कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि की सहमति मिल गई है। बैठक में कुलपति ने गठित सभी 14 समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों से उनको सौंपी गई जिम्मेदारियों की बिंदुवार समीक्षा की। आयोजन समिति के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से भी भव्य आयोजन के लिए सुझाव मांगे।

उन्होंने पंडाल, विद्युत, जल, माइक व हेलीपैड समिति, साहित्यों के प्रकाशन व मुद्रण हेतु गठित समन्वय समिति, परिवहन समिति, जलपान एवं भोजन समिति, कुलाधिपति महोदय को सलामी देने वाली बैंड की गठित समिति, प्रेस पब्लिसिटी व फोटोग्राफी समिति आदि के नामित अध्यक्षों व सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में निदेशक शोध डॉ. भगवान सिंह, कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, निदेशक प्रशासन डॉ. बीवीएस सिसोदिया, निदेशक प्रसार डॉ. एसपी सिंह, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय डॉ. हरनाम सिंह, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉ. सुमन प्रसाद मौर्य समेत समितियों के अध्यक्ष व सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें