फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, थर-थर कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण ठंड के बीच आजकल तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही दर्ज हो रहा है। शनिवार रात एक बार फिर न्यूनतम पारा लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि सुबह 11 बजे तक सूर्य देवता निकल आए थे लेकिन शीतलहर के चलते वह ठंड से राहत देने में नाकामयाब रहे।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। तापमान सामान्य से कम रहने के कारण शीतलहर से निजात नहीं मिलेगी। नए वर्ष की शुरूआत से भीषण ठंड ने दस्तक दी है। बीते 8 दिनों में ठंड ने लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस्त कर दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 14.5 व सबसे कम 5 जनवरी को 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
बात न्यूनतम पारे की करें तो यह बीते शुक्रवार को 2 डिग्री तक पहुंच गया था, जो इस सर्दियों में सबसे कम रहा। वहीं शनिवार रात का पारा 3 डिग्री दर्ज हुआ जो दूसरी बार सबसे कम रहा। हालांकि रविवार की सुबह करीब 11 बजे सूर्य देवता धुंध व कोहरे के बीच चमकने का प्रयास करने लगे। करीब एक घंटे बाद उनका प्रयास सफल हुआ और उनकी किरणों से धरती जगमग हुुई। इसके बावजूद करीब 3.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी पश्चिमी सर्द हवा ने लोगों को ठंड से राहत नहीं दी।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि व मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, अभी तापमान औसत से कम रहने की संभावना है। इससे ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी थम नहीं रही है, जिससे हाई प्रेशर बना हुआ है। इसके चलते पश्चिमी हवाएं ठंड से भरी हैं। बताया कि जब तक पूर्वी हवाएं नहीं चलेंगी तब तक मौसम में परिवर्तन नहीं होगा।
हीटर, ब्लोअर, गीजर के चलते बढ़ी बिजली खपत
ठंड से राहत प्रदान करने वाले इलेक्ट्रिानिक्स उपकरण जैसे हीटर, ब्लोअर व गीजर के इस्तेमाल के चलते जनवरी में बिजली की खपत बढ़ी है। अयोध्या क्षेत्र के एसडीओ आरबी वर्मा ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में कम ठंड के चलते बिजली की खपत कम हो रही थी। वहीं जनवरी के प्रथम सप्ताह में भीषण ठंड के चलते लोगों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण का इस्तेमाल करने के कारण करीब 10 से 15 प्रतिशत बिजली खपत बढ़ी है। यह गर्मियों की अपेक्षा अभी भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें