फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सगी बहनों से दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, खजुरहट बाजार तिराहे से दबोचा

Sat, 13 Aug 2022 04:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के बीकापुर में सगी बहनों से दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगरेप के तीनों आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनें आठ अगस्त की देर शाम बाजार से घर जा रही थीं, इस बीच तीन लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर भाईलाल यादव, त्रिभुवन यादव निवासी हरिवंशपुर मंगारी, चौरे बाजार व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। बताया कि आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई थी।

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुरुवार की दोपहर खजुरहट बाजार तिराहे से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन के दौरान महेंद्र यादव का नाम भी सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें