फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डीएम ने दिया आश्वासन, नहीं बदलेगा परिक्रमा मार्ग

Thu, 16 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग बदलने की आहट के बीच बुधवार को सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने संतों व भक्तों के साथ डीएम नितीश कुमार से मुलाकात की। महंत रामदास के अनुसार डीएम ने परिक्रमा मार्ग न बदले जाने का आश्वासन दिया है। इससे महंतों और भक्तों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले महंत रामदास ने जनवरी के तीसरे सप्ताह में मंडलायुक्त गौरव दयाल से मुलाकात की थी। इस दौरान करीब 200 प्रभावित लोग साथ थे। महंत रामदास ने 14 कोसी परिक्रमा और अक्षय नवमी तिथि पर परिक्रमा मार्ग से जुड़े नाका हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन की जानकारी दी थी।

उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर मंत्र महादेव, गिरिजा कुंड और शिव मंदिर को लेकर परिक्रमा मार्ग बदलने से लोगों को होने वाली परेशानी के बारे में बताया था। इस दौरान अधिकारी राजकुमार दास, महंत महंत मैथिली रमण शरण, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत शशिकांत दास सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें