फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मनाया गया। वैष्णव नगरी में उदया तिथि की मान्यता है जिसके चलते यह पर्व शनिवार को भी मनाया गया। मकर संक्रांति वैसे तो शुक्रवार दोपहर को ही लग गई थी लेकिन उदया काल शनिवार को मिला है जिसके चलते भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ी।
विज्ञापन

भीषण ठंड एवं कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई तो ठंड पर आस्था भारी दिखी। सरयू तट जय सरयू मैया व श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। भक्तों में स्नान-दान की होड़-सी रही।
शनिवार को मकर संक्रांति के पर्व पर रामनगरी भक्तों से गुलजार रही। ब्रह्ममुहूर्त से ही सरयू में स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया था। भीषण ठंड केे बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाकर भगवान सूर्यनारायण को आस्था अर्पित की। इसके बाद सरयू तट पर गोदान, वस्त्र दान व अन्न दान की होड़-सी लग गई।
विज्ञापन

स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं का काफिला दर्शन के लिए मंदिरों की तरफ निकल पड़ा। नागेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद रामकोट में भीड़ उमड़ी। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में ब्रह्ममुहूर्त से ही शुरू हुुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शयन आरती तक जारी रहा। रामलला सहित कनकभवन आदि मंदिरों में भी दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा।
शहर में जगह-जगह बड़े-बुर्जुग और बच्चे पतंगबाजी का लुत्फ उठाते नजर आए। पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ के चलते कई स्थानों पर रूट डायवर्जन भी रहा। आईजीकेपी सिंह, एसपीसिटी विजयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सरयू तट व रामकोट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था भी परखी।
सरयू घाट पर स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस की टीम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित करती रही। जिन श्रद्धालुुुओं ने मास्क नहीं लगा रखा था, उन्हें घाट पर जाने से रोका जा रहा था। कोतवाल देवेंद्र पांडेय सहित नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र श्रद्धालुओं से कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की अपील करते रहे। घाटों पर भी भीड़ न जुटाने की हिदायत दी जाती रही। यहां भी सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें