अयोध्या। कोरोना संक्रमण से लगातार दूसरे दिन रविवार को भी कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं, 45 नए लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि, स्वस्थ होने के उपरांत 65 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
कुल मरीजों की संख्या 16285 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज 624 हो गए हैं। जिले में रविवार को प्राप्त हुई 4108 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 45 पॉजिटिव पाए गए हैं। 3661 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है।
रिपोर्ट में रुदौली ब्लॉक के हयातनगर व फिरोजपुर में सर्वाधिक छह-छह संक्रमित मिले हैं। अमानीगंज ब्लॉक के बवां, रुदौली के बहबर नगर में चार-चार पॉजिटिव मिले। पूरा ब्लॉक के सरेठी, मवई के शेरपुर, बरतारा में तीन-तीन संक्रमित मिले।
बीकापुर के चौरे चंदौली, नगर निगम के बालदा, छोटी देवकाली, नियावां, पूरा ब्लॉक के सरायरासी, सरस्वतीपुरम, मुकेरी टोला सहित अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 634 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 37, जगत हॉस्पिटल में तीन, चिरंजीव हॉस्पिटल में दो, आनंद हॉस्पिटल में आठ, संजाफी हॉस्पिटल में तीन व निर्मला हॉस्पिटल में दो मरीजों को भर्ती किया गया है।