फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चार घरों से आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी

Fri, 23 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल(अयोध्या)। रौनाही थाना सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र के बेगमगंज में चोरों ने चार घरों से लगभग आठ लाख के जेवरात व 70 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। रौनाही थाना प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छत के सहारे घर में घुसकर चोरों ने मंगलवार रात बेगमगंज निवासी साहब शरण के घर में बॉक्स में रखे लगभग ढाई लाख के जेवर व 28 हजार नकद, राजकुमार के घर से 26 हजार रुपये, राजकरन वर्मा के घर से 600 रुपये नकद, आधा किलो चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी विछिया और चेतराम के घर से 26 हजार नकद व जेवरात जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है, चोरों ने पार कर दिए। पीड़ित साहब सरन ने बताया कि बैक से निकाले गए 48 हजार में 20 हजार रुपये दिन में रिश्तेदार को दे दिए थे। 28 हजार व ढाई लाख के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित राजकुमार के अनुसार, बच्चों की फीस, किताब, कॉपी तथा शौचालय बनाने के लिए बैंक से पैसा लाया था। चोरी हो जाने से बच्चों की शिक्षा के लिए अब कर्ज लेना पड़ेगा। वहीं चेतराम की पत्नी और परिजन बेटियों के जेवर की चोरी होने से गमगीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें