फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह से शुरू होगा राममंदिर की नींव भरने का कार्य

विज्ञापन
अयोध्या-रामजन्म भूमि परिसर में चल रहा खोदाई कार्य - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराममंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम तेजी से चल रहा है। अप्रैल माह से नींव भरने का काम शुरू होगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने रविवार को कारसेवकपुरम में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब नौ मीटर की खोदाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि रामलला के परिसर में नींव खोदाई का काम प्रगति पर है। फरवरी के अंत में नींव खोदाई कार्य की समीक्षा की जाएगी। मार्च के अंत तक नींव खोदाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल माह से नींव की फिलिंग का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक करीब नौ मीटर तक नींव की खोदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।
निर्धारित 70 से 75 दिनों के भीतर नींव खोदाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान फिलिंग इंजीनियरिंग मटेरियल का कंपोजीशन तैयार करने के काम में जुटे हुए हैं। फरवरी माह के अंत में इन कार्यों की समीक्षा मंदिर निर्माण समिति व ट्रस्ट के पदाधिकारी इंजीनियरों के साथ करेंगे। समीक्षा के बाद मार्च के अंत में या फिर अप्रैल माह से नींव की फिलिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब एलएंडटी को प्रारंभिक चरण में 29 करोड़ का भुगतान किया गया है। एलएंडटी जो काम पूरा करती जाएगी, उसका बिल ट्रस्ट को सौंपेगी, उसके बाद उनका भुगतान किया जाएगा। डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि रामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान मकर संक्रांति से प्रारंभ हुआ है। जो अनुभव मिल रहा है वह बहुत ही व्यापक, सुुखद है।
राममंदिर के लिए भक्तों ने सभी सीमाएं लांघ कर, अर्थ, क्षेत्र, सामाजिक बंधन की सीमा से ऊपर उठकर खुले हाथ से अपना सहयोग प्रदान किया है। अब तक जो राशि मिली है वह अपेक्षा से कहीं अधिक है। निधि समर्पण की सही राशि मार्च में ऑडिट के बाद ही पता चल पाएगी। ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि अब तक चार क्विंटल चांदी सहयोग के रूप में मिल चुकी है।
चांदी रखने के लिए अब लॉकर कम पड़ रहे हैं। कहा कि राममंदिर निर्माण में इनका जहां प्रयोग होगा वहां किया जाएगा। भक्तों से निवेदन है कि धातु के रूप में दान न दें। हमारे पास लॉकर नहीं है। अर्थ के रूप में जो सहयोग कर रहे हैं वह पर्याप्त है, जब धातु की जरूरत होगी तब आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें