फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम दलित आस्था के केंद्र: निर्मल

विज्ञापन
अयोध्या में डॉ. अनिल मिश्रा को चांदी की शिला भेंट करते डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के दलितों की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण के लिए रविवार को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चांदी की शिला भेंट की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कारसेवकपुरम में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की शिला भेंटकर भगवान श्रीराम को दलित आस्था का केंद्र बताया।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान राम सत्य, प्रेम, मर्यादा और सेवा के आदर्श हैं। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का दलित राम मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट ने चांदी की शिला भेंटकर राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया है। डॉ. निर्मल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से देश में सौहार्दपूर्ण संदेश गया है।
आदिवासियों, गिरिवासियों और वंचित वर्गों को प्रथम सम्मान देने का काम मर्यादा पुरुषोत्तम ने ही किया। उन्हें मुख्य समाज से जोड़ने का भी अवसर दिया।
यही वजह है कि भगवान श्रीराम देश के 131 करोड़ लोगों के दिलों में हैं। इस दौरान डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के मंत्री अमरनाथ प्रजापति, दिलीप राय बलवानी, सर्वेश पाटिल, वीरेंद्र विक्रम सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें