फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को खाना दे लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा

Fri, 25 Nov 2016 10:35 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
ट्राॅली की चपेट में आने से बच्चे की मौत के बाद मौके पर जमा आक्रोशित भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागांव के दलसराय चौराहे के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को रौंद डाला। किशोर अपने पिता को खाना देकर लौट रहा था। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मृतक के आक्रोशित परिवारीजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मौके से चालक वाहन छोड़ भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की है। 

कोतवाली क्षेत्र के बैनामा का पुरवा रौजागांव निवासी अमीरे शुक्रवार सुबह घर से मवेशियों को चराने के लिए निकला था। तकरीबन 11 बजे अमीरे का 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण साइकिल से खाना लेकर पिता को देने के लिए चीनी मिल के बगल स्थित पशु चरागाह गया था।
विज्ञापन


वहां से भोजन देकर साइकिल से घर को निकला।हाईवे पर चीनी मिल से लौट रही टैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आस पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें