सूचना पर पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट दस्ते ने मौका-मुआयना किया है। शिकायत पुलिस को दी गई है। मूल रूप से महराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमी घाट निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह दूरदर्शन से सहायक महानिदेशक सुरक्षा पद से रिटायर हुए हैं।
वर्तमान में लालबाग न्यू कॉलोनी में आवास का निर्माण करा रहे हैं। पत्नी समेत रिश्तेदारी में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शिरकत के लिए गए थे। लौटे तो चोरी की वारदात की जानकारी हुई।
उन्होंने बताया कि छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए चोरों ने बाक्स व अटैची के ताले तोड़ सीमेंट खरीदने के लिए रखी 50 हजार की नकदी, पत्नी की एक सोने की अंगूठी, कपड़े, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि पर हाथ साफ कर दिया। ममाले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने रविवार को बताया कि शिकायत पर पुलिस ने दस्ते के साथ मौका-मुआयना किया है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई की जाएगी। वारदात 26 तारीख की बताई गई है।