फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बढ़ा अवध विवि के कुलपति का कार्यकाल

Thu, 02 Mar 2017 10:40 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गुलाबचंद्र राम जायसवाल का कार्यकाल तीन माह और बढ़ा दिया। गौरतलब है कि उनका कार्यकाल तीन मार्च को पूरा हो रहा था। पिछले दो दिनों से परिसर में कुलपति को लेकर चल रही सरगर्मी शांत हो गई।
विज्ञापन


राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने बताया कि प्रो. जायसवाल का कार्यकाल तीन मार्च को समाप्त हो रहा है। अपरिहार्य कारणों से नियमित कुलपति की नियुक्ति में कुछ समय लगने की संभावना है। इस वजह से राज्यपाल ने कुलपति का कार्यकाल बढ़ाया है। पिछले दो दिन से विभिन्न प्रकार की चर्चा और कयासों का बाजार गरम था। परिसर में जहां भी जाइए, इसी मुद्दे पर शिक्षक से लेकर कर्मचारी तक चर्चा करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें