गुरुवार को मौसम का रुख बदलने के बाद देवकाली में यूं छाई रही बदली।
- फोटो : अमर उजाला
नगर से लेकर गांव तक सुबह सात बजे के करीब पछुआ हवा के साथ बादल छा गए। कई जगह चंद मिनटों के लिए कुछ बूंदें भी गिरीं। इससे कुछ देर के लिए लोग सिहर गये। कुछ देर बाद धूप निकली तो फिर बदली हो गयी।
सभी का अनुमान था कि इस बार तेज c होगी, लेकिन हवा के साथ बादल उड़ गये। इसके बाद धूप हुई तो दिन भर धूप-बदली का खेल चला। शाम को फिर आसमान में हल्के बादल तैरने लगे। इससे किसानों को कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने गुरुवार को इस बाबत कहा कि उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से विक्षोभ की वजह से वहां वर्षा और बूंदाबांदी हो रही है। पछुआ हवा से उसका असर मैदान में भी आ गया है। इसी वजह से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई है।