पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव पिपरी गांव में सोमवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में गांव के आधा दर्जन घर जल गये। पिपरी गांव निवासी रामबहोर निषाद के घर दोपहर में कुछ रिश्तेदार आए थे।
रिश्तेदार नाश्ता कर ही रहे थे कि पिछवाड़े से छप्पर जलने लगा और थोड़ी देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
हादसे में रामचंदर, रामबहोर, रामअजोर निषाद, मालिक राम निषाद, रामनयन निषाद, रामजी निषाद व सेल्हा पत्नी गांगराम निषाद जलकर राख हो गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि फायर दस्ते ने आग पर काबू पा लिया है।