फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दूसरे के स्थान पर पेपर देने आया सॉल्वर दबोचा

Tue, 28 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के पेपर के दौरान सोमवार को दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए एक सॉल्वर को सचल दल ने दबोच लिया। जांच के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन


मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र के मॉडर्न इंटर कॉलेज जाना बाजार से जुड़ा है। इससे पहले 21 फरवरी को हाईस्कूल गणित के पेपर में मिल्कीपुर के ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कृष्णानगर में एक सॉल्वर दबोचा गया था।

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में गणित व जीव विज्ञान का सोमवार को द्वितीय पाली में पेपर था। इस दौरान डीआईओएस को फोन पर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि मॉडर्न इंटर कॉलेज जानाबाजार परीक्षा केंद्र पर एक युवक दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर पेपर दे रहा है।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्र के विशुन बाबा इंटर कॉलेज के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। डीआईओएस ने उस समय केंद्र के नजदीक रहे रामजी राय के नेतृत्व में चल रहे दूसरे सचल दल को तत्काल केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

मौके पर पहुंचे सचल दल ने जांच पत्र व प्रवेश पत्रों की मिलान शुरू किया तो जीव विज्ञान का पेपर दे रहे परीक्षार्थी अभिषेक यादव के प्रवेश पत्र का मिलान नहीं हुआ। युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हरिकेश यादव बताया।

मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही उत्तर पुस्तिका समेत सभी कागजात जब्त किए गए।

डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र अभिषेक यादव के स्थान पर उसी के गांव का हरिकेश नामक युवक परीक्षा दे रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें