फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती से पूर्वाह्न 11 बजे बंद हुए स्कूल

Mon, 18 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
स्कूलों में जल्दी छुट्टी होने पर खुश होकर लौटते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी के कहर से बच्चों को बचाने के लिए जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन पहली बार सोमवार को दिखा। गौरतलब है कि इसके पहले भी स्कूलों के खुलने और बंद होने को लेकर आदेश जारी होते रहे हैं, लेकिन जिले के कांवेंट स्कूल उन आदेशों की परवाह नहीं करते।
विज्ञापन


सोमवार को शहर से लेकर गांव तक के स्कूल सुबह थोड़ी देर से जरूर खुले लेकिन पूर्वाह्न ग्यारह बजे बंद हो गए। डीएम किंजल सिंह ने शनिवार को गर्मी के  मद्देनजर स्कूलों को सुबह सात बजे खोलने तथा ग्यारह बजे बंद करने का आदेश दिया था।

अभी तक होता रहा कि ऐसे आदेशों का पालन परिषदीय स्कूल तो करते थे, लेकिन कांवेंट स्कूल अपने ही हिसाब से स्कूल खोलते और बंद करते थे। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि जो भी स्कूल पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


शहर स्थित उदया पब्लिक स्कूल, कनक किड्स, जिंगल बेल, टाइनी टाट्स, ग्रामर एकेडमी, अनिल सरस्वती विद्यामंदिर, ज्ञानभूमि एकेडमी, कनौसा कांवेंट, जयपुरिया के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूल सात बजे खुले और ग्यारह बजे बंद हो गए जिससे बच्चों को गर्मी के ताप से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें