फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की दूसरी पहर शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। रोड जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा और स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के भीखी का पुरवा की रहने वाली 35 वर्षीय शांती देवी पत्नी हरिश्चंद्र को रविवार की देर शाम किसी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया था। घटना के समय चौका-बर्तन कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला सब्जी खरीदने के लिए मोहबरा रोड के पास हाईवे क्रॉस कर रही थी।

मामले की जानकारी पर अयोध्या पुलिस ने गंभीर रुप से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के हवाले होने के बाद गांव पहुंचा तो गांव तथा आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और शव लेकर महोबरा के पास हाईवे पर पहुंचे गये।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रख दिया और दोनों ओर बल्ली-बांस लगाकर रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। रोड जाम की खबर पर रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या गिरीश कुमार श्रीवास्तव व सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मान-मनौव्वल शुरू की।

प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, आसपास के गांव निवासियों के लिए सुरक्षित आवागमन के लिए हाईवे पर सब वे बनवाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि महिला के केवल बड़ी लड़की की ही अभी शादी हो पाई है। उसके चार बच्चे 18 वर्षीय रेनू, 12 वर्षीय मोनू, आठ वर्षीय रोहित व छह वर्षीय गुल्लू हैं।

जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी परिवार पर है। अधिकारियों ने प्रकरण में कार्रवाई कराने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया और आवागमन बहाल कराया। सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों  को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें