फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल की बढ़ती कीमत को लेकर आप का प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2015 10:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दाल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से आम आदमी की थाली से दाल गायब होने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को सिविल लाइंस तिराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार, मुर्गे से महंगी अरहर की दाल’ का स्टाल और अरहर की दाल और मुर्गे को एक साथ बेचा।

यह संदेश देने की कोशिश की वर्तमान सरकार की गलत नीतियों की वजह से मुर्गे से महंगी अरहर की दाल बिक रही है।

आप के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि महंगाई का यह आलम है कि अरहर की दाल 180 से 200 रुपये तक बाजार में बिक रही है, वहीं मुर्गे का मीट 120 रुपये किलो बिक रहा है।

कहा कि महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि पहले सब्जी फिर प्याज और अब अरहर की दाल आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। लोग नमक रोटी खाने को मजबूर हैं।

कहा कि अच्छे दिन लाने का भाजपा सरकार का यह वादा भी मात्र जुमला ही साबित हो रहा है। प्रदर्शन में जिला सचिव नदीम रजा, यूके द्विवेदी, ददन पांडेय, कय्यूम अंसारी, विनोद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें