अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे दूसरे चरण के निधि समर्पण अभियान में बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने तुलसी उद्यान से निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया।
हनुमानगढ़ी पर सब्जी का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने 100 रुपये तो वहीं तुलसी उद्यान पर पान की गुमटी करने वाली वृद्धा ने भी 100 रुपये का कूपन कटवाया।
इस तरह तुलसी उद्यान से लेकर हनुमानगढ़ी तक चंपत राय के नेतृत्व में रामभक्तों ने निधि समर्पण अभियान के तहत जनसंपर्क किया। इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, विकास गुप्ता, नंदलाल गुप्ता सहित संघ व विहिप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।