फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, वोटिंग आज

Fri, 12 Feb 2016 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर में शनिवार को होने वाले उपचुनाव में शुक्रवार को जीजीआईसी से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। जो शाम होने से पहले ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन


डीएम योगेश्वरराम मिश्र ने बताया कि भविष्य में मतदान को वोटर फ्रेंडली के रूप में संपन्न कराने के लिए 11 बूथों को मॉडल बूथ बनाया गया है। जिससे जेवी इंटर कॉलेज भदरसा के 5 बूथ, भारतीय इंटर कॉलेज बीकापुर के 4 बूथ और आईटीआई जनगपुर इंटर कॉलेज के 2 बूथ शामिल है।

इन बूथों पर लाइव वे कास्टिंग, सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम, स्वस्थ्य कैंप, पीने का स्वच्छ पानी और सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था रहेगी। इन बूथों से आने वाले परिणाम की सीडी भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 223 मतदान केंद्र व 350 बूथ बनाये गये हैं। 44 सेक्टर, दो जोनल व एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी व फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी पहुंचने की सूचना जिम्मेदार अफसरों ने डीएम को दे दी है।

डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को हिदायत दी है कि वे रात्रि में अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि मतदान एक ही विधान सभा क्षेत्र में हो रहा है। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

जिले की पुलिस फोर्स, होमगार्ड के साथ छह बटालियन केंद्रीय बल व तीन बटालियन पीएसी तैनात की जा रही है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


गोपनीय फीडबैक रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था की गई है कि छोटी-छोटी घटना की वीडियोग्राफी की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें