फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड रिमॉडलिंग के साथ होगा प्लेटफार्म विस्तार

Sat, 06 Feb 2016 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहोटी ने कहा कि प्लेटफार्म विस्तार का धन उन्हें मिल चुका है। रेल बजट में यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए धन की स्वीकृति नहीं हुई है। इसका प्रस्ताव इस रेल बजट के लिए भेजा है। न्यू वाशिंग लाइन के शेष भाग के निर्माण का टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन


अगले तीन-चार महीने में निर्माण शुरू होगा। आरआरआई बिल्डिंग के निर्माण का टेंडर निकाला जा चुका है। दिसंबर के अंत तक इसका भी निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीदें हैं।

आगामी 16 फरवरी को आ रहे जीएम एके पुतिया के दौरे की तैयारियां देखने आए लाहोटी ने कहा कि सरकुलेंटिंग एरिया, वेटिंग रूम, पार्किंग और प्रसाधन में सुधार की आवश्यकता है। उनकी ओर से इसके सुधार की योजना बनाई जा रही है। सुबह पौने छह बजे के बजाय प्रतिदिन सात बजे से 12 बजे के बीच लखनऊ रवाना होने वाली पैसेंजर के संचालन व समय को रिव्यू करने की बात कही।
विज्ञापन


अयोध्या की कोल साइडिंग दर्शननगर और फैजाबाद माल साइडिंग सलारपुर ले जाने की संभावनाओं का पता लगाकर उपाय करने तथा कोहरे के नाम पर दो दिन बंद चल रही सरयू एक्सप्रेस को स्नान को देखते हुए जल्द चलवाने का भरोसा दिया।

लाहोटी के दौरे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके सिन्हा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एके यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता अनिल कालरा और कमल कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता केएम पांडेय, वरिष्ठ मंडल अभियंता पंकज कुमार, स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार आदि मौजूद थे।

इन कार्यों को कराने का दिया निर्देश
-महिला स्नानघर को जीआरपी से खाली कराने।
-सड़क चौड़ीकरण के लिए एसबीआई एटीएम को दूसरी जगह शिफ्ट करने।
-एटीएम के बगल कुंभ मेले के यात्रियों को रुकने के लिए बैरीकेडिंग को खत्म करने।
-यूनियन भवन से पार्सल घर जाती सड़क को बनवाने तथा खुले मेन होल बंद करने।
-रेलवे प्रसाधनों को 15 दिन में बंद कर मरम्मत व बेहतर सफाई करने।
-आरक्षण केंद्र पर लाइन लगाने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए जाली हटवाने।
-रेलवे स्टैंड को हटाकर पश्चिम चारदीवारी के अंदर ले जाने।

रेलवे सलाहकार ने रखी दिक्कतें
- रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने डीआरएम को दिक्कतें बताईं। स्टेशन के प्रसाधनों की बदहाली दूर कराने, बीकापुर, भदरसा, दर्शननगर, बिलहर घाट क्षेत्र में क्रासिंगों पर फाटक बनवाने, फैजाबाद-मुंबई साकेत एक्सप्रेस को प्रतिदिन करने की मांग रखी। उन्होंने भाजपा सांसद द्वारा सौंपे गये मांग पत्र पर कार्रवाई और प्रगति की जानकारी भी चाही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें