फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर चमकने लगा मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को होने वाले अयोध्या आगमन को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को सजाया संवारा गया है। मुख्य मार्ग अभी तक न बन पाने के कारण एयरपोर्ट के बगल से जाने वाले दूसरे वैकल्पिक मार्ग की सड़कों को चमाचम किया गया है ताकि सीएम का काफिला गुजरने पर कोई परेशानी आड़े न आए। पूरे मेडिकल कालेज परिसर को साफ सुथरा बना कर रंग बिरंगी बिजली की लाइट से सजाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करीब तीन घंटे के दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान सीएम का राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा व दर्शननगर में बने अस्पताल का निरीक्षण करने का कार्यक्रम भी है। इसकी जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के दोनों परिसर के चप्पे चप्पे की सफाई कर साफ सुथरा बना कर चमकाया गया है।
गंजा में बने भवन तक पहुंचने के लिए अभी तक मुख्य मार्ग नहीं बन पाने के कारण वैकल्पिक मार्ग के बतौर एयरपोर्ट के बगल व अवध विश्वविद्यालय के पीछे से गुजरने वाले रास्ते को चुना गया है, जो मेडिकल कॉलेज से होकर गंजा गांव तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत साल भर से बदहाल पड़े इस मार्ग को नगर निगम व लोक निर्माण की टीमों ने आनन फानन में साफ सुथरा बना कर चमाचम कर दिया है। इन मार्गों से अमूमन गुजरने वाले प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर से लेकर छात्र व अन्य राहगीर भी अचंभित से दिखे।
मेडिकल कॉलेज परिसर में ही बना बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके पीछे बजट की कमी को कारण बताया जा रहा है। इसका साउंड प्रूफिंग का कार्य बीते लंबे समय से अटका हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री इस हाल का भी निरीक्षण करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इससे अटकी धनराशि मिलने से भवन के रुके हुए कार्य को भी जल्दी पूरा कराया जा सकेगा।
मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने के लिए तय किए गए मुख्य मार्ग से ही यदि मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम बनाया गया होता तो शायद इस मार्ग की तस्वीर भी बदल जाती। सुल्तानपुर रोड से होकर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने के लिए यही मुख्य मार्ग तय किया गया है।
इसके सड़क मार्ग को दुरुस्त बनाने के लिए बीते दो वर्ष से कवायद चल रही है। खर्च धनराशि मिलने के बाद भी बीच में बने सीआरपीएफ कैंप के कारण इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
शासन स्तर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों व जनपद के अधिकारियों के मध्य हुई वार्ता में अब मामले का हल निकला तो मार्ग बनने की संभावना दिखने लगी है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि काश एक बार मुख्यमंत्री का काफिला इस रास्ते से भी गुजर जाता तो शायद इस सड़क मार्ग का कायाकल्प भी हो जाता।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. विजय कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आएंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। गंजा के निरीक्षण के बाद दर्शननगर स्थित अस्पताल भी पहुंचने की सूचना है। बीस बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन चालू करने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें