फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस पर आई 159 शिकायतें, 29 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीते तीन माह से कोरोना के चलते बंद पड़े थाना समाधान दिवस की शुरूआत हो गई। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर कुल 154 शिकायतें आई, इनमें से 29 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 125 मामलों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

सभी क्षेत्राधिकारीगणों ने अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया। अयोध्या कोतवाली व थाना रामजन्मभूमि में गुरु पूर्णिमा पर्व के चलते ज्यादा फरियादी नहीं जुटे।
कोतवाली अयोध्या में तीन, थाना आरजेबी में दो मामले आए, लेकिन निस्तारण किसी का नहीं हुआ। कोतवाली नगर में चार व थाना कैंट में पांच मामले आए। कोतवाली बीकापुर में नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा की मौजूदगी में 16 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 8 का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों केे स्थलीय निस्तारण का दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में आए शिकायत पत्रों में पांच शिकायत पत्र पुलिस से संबंधित थे, जबकि 11 शिकायत पत्र राजस्व मामलों से संबंधित थे। तारुन में कोविड महामारी के चलते काफी अरसे बाद शुरू हुए समाधान दिवस में फरियादियों की उपस्थिति सामान्य रही। तारुन थाने पर एसडीएम केडी शर्मा व सीओ एसबी त्रिपाठी की उपस्थिति में 15 मामले आए, जिनमें छह का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
पूराकलंदर थाने में कुल चार मामले आए, निस्तारण किसी का नहीं हो सका। महाराजगंज थाने में तहसीलदार सदर व प्रभारी थाना अध्यक्ष विजय कुमार सोनी की मौजूदगी में चार राजस्व व दो पुलिस से संबंधित शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई। इनमें एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका।
थाना गोसाईगंज में थाना प्रभारी विद्यासागर शुक्ल की मौजूदगी में सात प्रार्थना पत्र आए, इनमें से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। खंडासा थाने पर एसडीएम मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह व सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में कुल 22 शिकायतें में मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ। थाना पटरंगा में आई दो शिकायतों में एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
मवई थाना में रुदौली तहसीलदार प्रज्ञा सिंह की मौजूदगी में तीन शिकायतें आई, एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। रौनाही थाने पर कुल तीन शिकायतें आई, निस्तारण किसी का नहीं हुआ। कोतवाली रुदौली में पांच शिकायतें आई। नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक शिकायत का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें