फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी दीवार की मरम्मत का दिया निर्देश

Mon, 07 Dec 2015 10:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने रविवार की शाम महिला छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कुलपति ने महिला छात्रावास में छात्राओं के आवासीय कक्षों समेत रसोई घर, डायनिंग रूम व छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया और छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान पहुंचे अधिशाषी अभियंता सिविल ओमप्रकाश को छात्रावास परिसर के पीछे की टूटी हुई दीवार की मरम्मत कराने समेत छोटे-मोटे मरम्मत के कार्य अविलंब ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति के निरीक्षण के दौरान उनकी पत्नी डॉ. मसर्रत हसीब, छात्रावास अधीक्षक डा. रचना वर्मा भी उपस्थित रहीं। कुलपति ने छात्रों के हॉस्टल के पास स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सामानों का अवलोकन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें