फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार रहा सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन

Sun, 14 May 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मई में इस साल की अब तक की गर्मी का रिकार्ड टूट गया। मई का दूसरा रविवार बेहद गर्म दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन सोमवार और मंगलवार आम नागरिकों पर गर्मी के लिहाज से और भारी पड़ सकते हैं। बुधवार को बदली व बूंदाबांदी से राहत मिल सकती है।धूप में रविवार को लोगों की आंखें चौधियां जा रही थी और जगह-जगह सुस्ताए बगैर चलना मुश्किल था।

चौक में सड़कें-गलियां सूनी दिखीं। व्यापारियों का कहना है कि कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। रविवार को चली गर्म पछुआ हवा से शरीर को झुलसाया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों से तापमान आंखें दिखा रहा है। मई महीने का अब तक का यह सर्वाधिक तापमान है।
विज्ञापन


बीते साल इन दिनों में यह तापमान 35 से 41 डिग्री ही रहा था। गर्मी से हर कोई व्याकुल दिखा। पेड़ों की छाया में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। पंखे की गर्म हवा लोगों को परेशान करती रही।

चटख धूप व उमस लोगों की चमड़ी झुलसाती रही। हर कोई कार्यालयों व घरों से बाहर निकलने से बचता दिखा। मजबूरियों में निकले युवक-युवतियां सिर और मुंह लपेट कर चलते दिखे। गर्मी बढ़ने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में खरबूज, तरबूजा, खीरा, कंकड़ी और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नानकसरन ने गर्मी और उमस को देखते हुए हीट स्ट्रोक के मरीजों में इजाफा होने से इन्कार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजे तक सभी कार्य निपटा सकें तो बेहतर रहेगा। धूप में निकलना मजबूरी हो तो सिर के साथ पूरा बदन ढंककर निकलें। पानी पीने में कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें