फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर हंगामा

Fri, 11 Sep 2015 12:06 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उसी के बाद अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई। अस्पताल में अभी तक जनरेटर की सुविधा नही है। मरीज के परिवारजनों का आरोप था कि अस्पताल में उन्हीं मरीजों की पहले जांच की गई जिनकी डॉक्टर से सेटिंग रही।
विज्ञापन


मंडलीय चिकित्सालय में 30 मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए संस्तुत किए गए थे। दोपहर 12 बजे बिजली चली गई। उसके बाद अल्ट्रासाउंड जांच बंद कर दी गई।

बैसिंग पूरे पहलवान का पुरवा निवासी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनका नंबर पांचवां था, 16 नंबर तक के मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर दिया गया, फिर भी उनकी बारी नहीं आई।

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मऊ शिवाला निवासी जयप्रकाश, दर्शन नगर के इरफान भी रहे। अस्पताल में जिन मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हुई उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन


इस बाबत सीएमओ डॉ. राधेश्याम यादव का कहना है कि मरीजों का आरोप निराधार है। इधर, दर्शननगर के जेई रामजनम वर्मा का कहना है कि तकनीकी कारणों से आपूर्ति ठप हुई। मरम्मत की जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें