फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मोर्चों पर प्रदेश सरकार विफल

Sun, 20 Mar 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
रैली में अनुप्रिया का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपना दल की अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने सिर्फ  प्रदेश के किसानों को छलने और ठगने का काम किया है।
विज्ञापन


सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में कोई वादा नहीं पूरा हुआ और विधान सभा चुनाव करीब आया तो बजट में लाली पॉप दिखाकर किसानों को झुनझुना पकड़ा दिया।


सांसद पटेल रविवार को हैदरगंज के मनउपुर गांव में अपना दल की मंडलीय किसान, दलित, युवा रैली को संबोधित कर रही थी। जिसका आयोजन अपना दल नेता व मनरेगा मजदूर मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह ने किया था।

सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही हैै। कहा कि 2017 के विधान सभा के चुनाव में जातिवादी व भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी पार्टियों से सावधान रहकर उन्हें वोट नहीं देना है।
विज्ञापन



सांसद ने आह्वान किया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए भी जुटना होगा तभी इस प्रदेश की तरक्की हो सकेगी।

विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि यूपी का पूरा सिस्टम एक जाति विशेष व कुछ जिलों के लिए ही काम करता है। रैली का संचालन धर्मराज पटेल ने किया।

संयोजक प्रमोद सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए क्षेत्र के लोगों के लिए संघर्ष करने की बात कही।

रैली को राजेंद्र पाल, माताबदल तिवारी, दिनेश शुक्ला, माधुरी सिंह, महेंद्र वर्मा, चंद्र प्रताप, करुणा शंकर, घनश्याम पटेल, रामनयन, पिंटू वर्मा, राजेंद्र पटेल, गौतम वर्मा ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें