फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे, दर्शन काे तांता

Sat, 09 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मंदिरों में हुआ माता का श्रंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिरों में शंख और घंटा-घड़ियालों की ध्वनियों के बीच वासंतिक नवरात्र शुक्रवार से आरंभ हो गया। भोर से ही रामनगरी समेत फैजाबाद नगर व कस्बों के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना और वैदिक मंत्रों व अनुष्ठानों के बीच भगवती दुर्गा की पूजा शुरू हुई।
विज्ञापन


पहले दिन घरों व मंदिरों में शैलपुत्री की पूजा की गई। जिले की सिद्धपीठों पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर घर, परिवार और समाज की समृद्घि व कुशलता के लिए मन्नतें मांगी। नगर के ऐतिहासिक मंदिरों और सिद्धपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। हालांकि घरों में कलश स्थापना के लिए सुबह 11:25 बजे से शुरू हुए अभिजीत मुहूर्त का श्रद्घालुओं को इंतजार करना पड़ा।

कलश स्थापना के वाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घर से लेकर मंदिर तक अनुष्ठान शुरू हुआ। वासंतिक नवरात्र के पर्व पर समूचा शहर देवी-भक्ति के रंग में रंग गया है। या देवी सर्व भूतेषु.... के मंत्रोच्चार मंदिरों पर गूंजते रहे।
विज्ञापन


प्रसिद्ध बड़ी देवकाली मंदिर, अयोध्या की छोटी देवकाली मंदिर, मुबारकगंज शक्तिपीठ, मकबरा के शीतला माता मंदिर, चौक के हट्ठी महारानी मंदिर, कैंट के पाटेश्वरी मंदिर, गुप्तार घाट के मरीमाता मंदिर और जालपा देवी मंदिरों में श्रद्घालु पूजन के लिए आते-जाते रहे।

भक्तों ने पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कहा जाता है कि जो मनुष्य वासंतिक नवरात्र में मां की पूजा करता है, वह सभी कष्टों व बाधाओं से पार पाकर धन-धान्य, पुत्रादि प्राप्त करता है।

रुदौली तहसील के कामाख्या भवानी मंदिर में भी मां का जयकारा गूंजता रहा। युगचेतना विस्तार केंद्र लालबाग में नवरात्र पर गायत्री मंत्र का अनुष्ठान शुरू हुआ। विस्तार केंद्र की संयोजिका मधु सिंह के नेतृत्व में पर्व पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें