फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से मित्रसेन को दी अंतिम विदाई

Wed, 09 Sep 2015 12:28 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मित्रसेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई मंत्री और विधायकों समेत वाम व समाजवादी नेताओं का जमावड़ा रहा। वहीं, अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ बेकाबू हो रही थी।
विज्ञापन


कोई चहारदीवारी पर तो कोई पेड़ पर चढ़ गया। ऐसे में भीड़ नियंत्रित करने के लिए डीएम व एसएसपी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। दिवंगत मित्रसेन यादव को उनके ज्येष्ठ पुत्र आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार किसान इंटर कॉलेज प्रांगण में किया गया। सपा के वरिष्ठ नेता मित्रसेन यादव को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, कारागार मंत्री बलराम यादव, भू-तत्व एवं खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, अयोध्या विधायक तेजनारायण पांडेय, गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव समेत कई विधायक व पूर्व विधायक भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


किसान इंटर कॉलेज प्रांगण में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मित्रसेन यादव जमीन से जुड़े जुझारू एवं संघर्षशील नेता थे। उनका पूरा जीवन गरीबों एवं मजलूमों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए बीत गया।

उन्होंने कहा कि सपा ने एक कर्मठ एवं संघर्षशील नेता खो दिया है। जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लोगों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत नेता के नाम पर फैजाबाद में स्कूल या अस्पताल बनवाया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिवंगत मित्रसेन यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके परिवार से मुलाकात भी की।

इस दौरान मित्रसेन की बड़ी बहू आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन को पत्नी व हैरिंग्टनगंज की ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सेन फफक पड़ीं। वहीं, उनकी छोटी बहू व पूर्व मंत्री आनंदसेन की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंदु सेन का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

मित्रसेन की बेटी, पौत्र व पौत्रियों समेत परिवार के अन्य लोगों के आंसू भी थम नहीं रहे थे। मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें