फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शननगर में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी वार्डों में सीसीटीवी क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। विशेष परिस्थितियों के अलावा तीमारदारों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी वार्डों और शौचालय के द्वार के बाहर समस्त सीसीटीवी क्रियाशील रहे। इसकी मॉनिटरिंग के लिए तैनात प्रभारी अधिकारी इसके माध्यम से चिकित्सकों के समय-समय पर भ्रमण, उसके अंदर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स एवं वार्ड बॉय पर निगरानी रखें। कोविड चिकित्सालय और वार्ड के अनुरक्षण के लिए भी एक प्रभारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए, जो सीसीटीवी की फुटेज को देखकर अंदर तैनात चिकित्सकों/स्टाफ से समन्वय स्थापित कराएगा।
उन्होंने ऑक्सीजन की प्राप्ति और वितरण के लिए एक ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभारी तैनात किए जाने और उनके अधीन शिफ्टवार वार्ड बॉय की तैनाती करने के निर्देश दिए। जो भर्ती मरीजों की आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर उनके बेड तक ले जाकर लगाएंगे और खाली सिलेंडरों को बाहर यथास्थान सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, स्टाफ नर्स एवं वार्ड बॉय की समय से चिकित्सालय में उपस्थिति के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड के अंदर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए भी एक प्रभारी अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समय से उसक बेड पर अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध होने के लिए भी एक प्रभारी अधिकारी बनाया जाए।
चिकित्सालय में तैनात पुलिस बल से समन्वय स्थापित कर चिकित्सालय की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए भी एक अधिकारी को उत्तरदायित्व सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड वार्ड में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कोई भी तीमारदार प्रवेश न करने पाए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजय कुमार, एसपी सिटी विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें