फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन अरब रुपये से होंगे विकास कार्य

Sat, 31 Dec 2016 09:44 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
devlopment - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए वित्तीय साल 2017-18 में जिला योजना से साढ़े तीन अरब रुपये से कार्य कराए जाने का प्रस्ताव है। जिला योजना बनाए जाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला योजना बनाए जाने के लिए ग्राम पंचायत से जिला पंचायत और नगर निकायों की पूरे साल में कराए जाने वाले कार्यों को शामिल किया जाएगा। जिले के लिए शासन ने 3.43 अरब रुपये के परिव्यय को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


प्रस्तावित जिला योजना का आकार राज्य सरकार से उपलब्ध होने वाले संसाधनों के साथ ही जिला पंचायत और नगर निकायों के आंतरिक संसाधनों को जोड़कर तैयार किया जाता है। इसके लिए जिलाधिकरी के स्तर से दो स्तरों पर तैयारी किए जाने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।

एक ओर ग्राम पंचायत से बनाई गई योजना को क्षेत्र पंचायत में रखा जाएगा। यहां से अनुमोदित होने के बाद यह योजना जिला पंचायत को भेजी जाएगी। इसके बाद जिला पंचायत की बैठक में इसका अनुमोदन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले की सभी नगर निकायों को जिला योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों को एकत्र करके तैयार किए जाने के लिए कहा गया है। दोनों और से आई योजनाओं को नोडल अफसर को सौंपेंगे। इसके बाद जिला योजना समिति की बैठक में बनाई गई जिला योजना पर चर्चा करके इसका अनुमोदन किया जाएगा।

शासन से जिले की जिला योजना का परिव्यय तीन अरब 43 करोड़ और 38 लाख रुपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया है। प्रदेश शासन ने जिला योजना बनाए जाने के लिए परिव्यय स्वीकृत करने के साथ ही तारीखें भी तय कर दी है।

बताया गया है कि जिले की विकास योजना तैयार करने के लिए पांच जनवरी तय किया गया है। 17 जनवरी तक जिला योजना समिति से इसको अंतिम रूप दिए जाने की निर्देश दिया गया है। सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के स्तर से पत्र जारी कर दिया गया है। जिले के लिए शासन ने 3.43 अरब रुपये के परिव्यय को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें