पूरा ब्लॉक के ऐमीआलापुर में बुधवार को हुए कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रधानों ने विकास का संकल्प लिया। वनराज्य मंत्री तेजनारायन पांडेय पवन ने कहा कि गांव के विकास के रास्ते ही मुल्क में खुशहाली आएगी और विकास की इस धारा के संवाहक प्रधान बन सकते हैं।
संचालन करते हुए समाजसेवी हरिशंकर तिवारी ने कहा कि ग्राम स्वराज के आने से ही गांवों के भविष्य का सूरज चमकेगा। गांव में विकास की गंगा बहेंगी, तभी देश का सच्चे अर्थों में विकास होगा।
कार्यक्रम में रसूलाबाद के प्रधान बलराम दुबे, फतेहपुर मुमताजाबाद के प्रधान विनोद मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि सीताराम तिवारी, कप्तान पांडेय, कुलदीप तिवारी, अनूप तिवारी, गणेशदत्त तिवारी, एसके पांडेय, सतीश पांडेय मौजूद रहे।