फैजाबाद-शनिवार को ठंड व गलन से इस तरह बचते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
तारुन थानाक्षेत्र के ग्राम बेलगरा महमदपुर निवासी एक वृद्धा की शुक्रवार रात ठंड से मौत हो गई। वृद्धा शुिद्ध संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आई थी। सूचना पर तहसीलदार ने लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा है। ग्राम बेलगरा महमदपुर की रहने वाली 60 वर्षीय शिवपता पत्नी शिव प्रसाद वर्मा अपनी पिछौरा निवासी बहन के शुिद्ध संस्कार में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पहले गई थी।
शुक्रवार को शुद्ध संस्कार में स्नान करने के उपरान्त उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। परिवारीजन उसे तारुन सीएचसी ले गए। परिवारीजनों ने बताया कि रात में ही हालत गंभीर होने पर मौजूद डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
परिवारीजन उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाने के लिए घर आ रहे थे, इसी दौरान रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। शनिवार को बीकापुर तहसीलदार रामजनम यादव ने बताया कि मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है। लेखपाल रामदास ने बताया कि वह मौके पर जांच के लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट लौटने पर एसडीएम बीकापुर अरुण कुमार मिश्र को दी जाएगी।