फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जल्द मिलेगा पहला पार्किंग स्थल, खड़े होंगे 700 वाहन

विज्ञापन
अयोध्या-पार्किंग स्थल को लेकर निरीक्षण करते जिलाधिकारी नितीश कुमार,एसएसपी शैलेश पांडेय,नगर आयु? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम बनने के बाद औपचारिक रूप से पहली बार शहर में पार्किंग स्थल बनाने और स्थल चिह्नित करने काम शुरू किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज व जेल के बीच आधुनिक वाहन पार्किंग स्थल विकसित करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज से ऋषिटोला मार्ग के किनारे अतिक्रमण हटवा कर यहां भी पार्किंग स्थल का चयन किया जा रहा है। डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और नगर आयुक्त विशाल सिंह ने शुक्रवार का इन स्थलों का निरीक्षण किया।
जेल के पीछे निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने इसे सुविधाओं से युक्त पार्किंग स्थल बनाने का निर्देश संबंधित अफसरों को दिया। श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही शहर में बढ़ रहे श्रद्धालुओं की आमद के लिए नागरिक सुविधाओं के साथ पार्किंग स्थल जरूरी है।
विज्ञापन

इसके लिए कवायद तो दो साल से चल रही है। कागजों पर सुविधाओं की खेती जारी है लेकिन पहली बार सतह पर कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन के अफसरों ने शुक्रवार को शहर के प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का दौरा और निरीक्षण किया।
अयोध्या में पार्किंग की व्यवस्था सबसे प्रमुख है। यहां व्यवस्थित पार्किंग स्थल नहीं है। इसके लिए शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और नगर आयुक्त विशाल सिंह ने सबसे पहले जेल के पीछे तैयार किए जा रहे पार्किंग स्थल को देखा।
यहां टैक्सी स्टैंड पहले से चल रहा था। अब इसे आधुनिक वाहन पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर निगम इसका विकास करवा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि यहां पर वाहनों के पार्किंग के लिए भूमि को समतल किया जा रहा है।
यहां पर करीब 700 वाहन पार्क हो सकेंगे। कहा कि यहां आने वाले लोगों को अच्छी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएम ने यहां संचालित सुलभ शौचालय को और व्यवस्थित करने व नियमित साफ सुथरा रखने एक संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया।
उन्होंने पार्किंग स्थल में बेहतर प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए भी संबंधित अफसरों को निर्देश दिया। इसके बाद अफसरों की टीम ने मछरहट्टा का पैदल भ्रमण किया।
बताया कि यहां 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थित मकानों, चबूतरों, दुकानों व खाली भूमि का सर्वे किया जा रहा है। यहां पर दुकानदारों से संवाद स्थापित कर योजनाबद्ध रूप से दुकानों को व्यवस्थित कर एक बड़े पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
डीएम नितीश कुमार ने बताया कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने, जाम व पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अन्य जगहों पर भी पार्किंग के लिए भूमि का चयन कर उसे नगर निगम से संचालित कराया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें