फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई के नए नियमों से शादी वाले मुश्किल में

Tue, 22 Nov 2016 11:21 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद-मंगलवार को विकासभवन के पीएनबी शाखा में पैसे की निकासी के लिए लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी वाले परिवारों को 24 लाख रुपये देने के संबंध में आरबीआई की नई गाइड लाइन के चलते ऐसे लोगों के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया। मंगलवार को बैंकों ने इसी गाइड लाइन के तहत रुपये निकालने वालों से कागजात की मांग की तो अनुपलब्धता के चलते उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया।
विज्ञापन


उधर नोटबंदी के दो सप्ताह बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। जिले के सवा सौ बैंक शाखाओं पर मंगलवार को करेंसी संकट गहरा गया। सौ से अधिक एटीएम भी बंद रहे। नेशनल हाईवे की रानीमऊ चौराहे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में दोपहर से पहले ही कैश खत्म हो गया, जिसके बाद लाइन में खड़े लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

बैंक मैनेजर से नोक झोंक हुई। मौके पर मौजूद दरोगा ने लोगों को समझा-बुझाकर आक्रोश शांत कराया। अखिरकार लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ऐसा नजारा शहर से देहात के कई बैंकों पर रहा। 
विज्ञापन


शहर की पीएनबी, एसबीआई, सेंट्रल, एचडीएफसी, केनरा, बीओबी, एक्सिस समेत सभी बैंकों पर कतार रही। एसडीएफसी व एक्सिस की मुख्य शाखा समेत सभी एटीएम बंद रहे। कचहरी के इलाहाबाद बैंक में तीन दिनों से कैश संकट के चलते भुगतान ठप रहा।

करेंसी की कमी से नोट बदलने का काम मंगलवार को जिले की कुल सवा दो सौ शाखाओं में से सवा सौ पर ठप रहा। कुल दो सौ एटीएम में भी सौ से अधिक बंद रहे। पटंरगा प्रतिनिधि के अनुसार नेशनल हाईवे की रानीमऊ चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ  बड़ौदा शाखा में दोपहर होने से पहले ही कैश खत्म हो गया, जिसके बाद लाइन में खड़े लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें