फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआरएम बोले, पूरा ट्रैक बदलने लायक

Tue, 22 Nov 2016 11:15 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में मंगलवार को रेलवेस्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम एसके सप्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूटी पटरी से पटना-इंदौर ट्रेन गुजरने की जानकारी पर मंगलवार को उत्तर रेलवे के नये एडीआरएम एसके सप्रा जुड़वा स्टेशनों के निरीक्षण को पहुंचे। आये दिन होते डिरेलमेंट, ट्रैक टूटने की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि यार्ड के साथ ही यहां का ट्रैक काफी जर्जर है।
विज्ञापन


सिस्टम इतना पुराना कि उसके पार्ट्स बड़ी मुश्किल से रिपेयर हो पा रहे हैं। ऐसे में यार्ड की री मॉडलिंग व आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) भवन निर्माण उनकी टॉप प्रियारिटी में है। अयोध्या में वर्षों से बनते मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स को पूराकर चालू कराना है।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता केएम पांडेय, एडीईएन एके वाजपेयी व दूसरे रेल अधिकारियों के साथ दिन में दो बजे के बाद स्टेशन पहुंचे नये एडीआरएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि फैजाबाद में दो एस्केलेटर व दो लिफ्ट आ चुके हैं।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए इसे जल्द ही लगाने का काम शुरू होगा। अयोध्या में अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है। इंदौर-पटना हादसे के बाद ट्रैकों के गहन निरीक्षण और मेंटीनेंस का कार्य विशेष अभियान चलाकर हेडक्वार्टर से करने का निर्देश है।

उसी क्रम में जुड़वा स्टेशनों का दौरा कर रहे हैं। निरीक्षण में मिली खामियों को दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरआरआई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू है। इसके बाद ही यार्ड की नये सिरे से आधुनिक सिस्टम लगाकर री मॉडलिंग होगी। जर्जर पटरियों, स्लीपरों को बदला जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें