फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Wed, 13 Jan 2016 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को सिख समाज की ओर से नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन के पास खिड़की अलीबेग गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा का रास्ते में विभिन्न समाज के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में गतका दल के कर्तबों, डांडिया, भंगड़ा व झांकियाें ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, गुरुद्वारा में भव्य दरबार सजा। यहां देर शाम तक लंगर भी आयोजित हुुआ।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पंचप्यारे, गतका पार्टी, भंगड़ा व डांडिया नृत्य और गुरु गोविंद सिंह की विविध स्वरूपों वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल, गुरुनानक स्कूल खिड़की अलीबेग और गुरुनानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

गुरुद्वारा दुख निवारण के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि गुरुद्वारे से 12 बजे के करीब पुलिस की सुरक्षा में निकली शोभायात्रा कसाबबाड़ा, फतेहगंज, बजाजा, चौक, रीडगंज, गुदड़ी बाजार, आंख अस्पताल, कोतवाली, चौक, रिकाबंगज होते हुए गुरुद्वारा पहुंची। रास्ते भर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका ने शोभायात्रा मार्ग पर सफाई के साथ ही चूने का छिड़काव कराया था। यात्रा के समापन पर गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन हुआ। नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, मनोज जायसवाल, राजेंद्र सिंह राजू, मौलाना अयूब खान, मो. असलम, मुजीब अहमद रियासत अली आदि ने चौक में शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें