फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी से घंटों रहा जाम, झेली सांसत

Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बड़ी तादाद में शहर में आए अभ्यर्थियों के कारण मंगलवार को जगह-जगह जाम लग गया। कुल 22 केंद्रों में 20 केंद्र शहर के भीतर के स्कूलों को हो बनाए जाने से दुकानदारों-स्थानीय नागरिकों और खरीददारी करने निकले लोगों की हालत पस्त हो गई।
विज्ञापन


सभी चौक-चौराहे वाहनों की भीड़ से जाम हो गए। परीक्षार्थियों को भी जाम से जूझना पड़ा। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। अभ्यर्थियों की शहर में एकाएक बढ़ी भीड़ से निपटने को लेकर प्रशासन ने ठीक से इंतजाम नहीं किए थे। हाल यह रहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास तो आवागमन पूरी तरह से ठहर सा गया।

जो पुलिसकर्मी इन केंद्रों के पास तैनात थे, वे जाम से बचने के लिए प्रयासरत नहीं दिख रहे थे। शिक्षक पात्रता परीक्षा में शहर में 14 हजार लोगों की तादाद बढ़ गई। ज्यादातर बाइकों से आए थे, जबकि कार से बहू-बेटियों को लेकर आने वालों की तादाद भी अच्छी रही।
विज्ञापन


शहर के भीतर परीक्षा केंद्र फार्ब्स इंटर कॉलेज, राजकरन वैदिक इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी और तंजुमुल कुरैश इंटर कॉलेज समेत कुल 20 केंद्र बनाए गए थे, परीक्षा की शुरूआत सुबह 10 बजे से थी मगर लोगों के आने का क्रम 9 बजे ही काफी तेज रहा।

जैसे ही पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे छूटी, शहर में उमड़े रेले से चारों तरफ जाम हो गया। यही हाल दूसरी पाली की शुरूआत 2:30 व समापन शाम 5 बजे भी रहा।

पूरा शहर जाम से कराहता नजर आया। जगह-जगह गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। फिलहाल पूरे दिन परेशानियों के बाद शाम को परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें