फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स डे पर बच्चे हुए सम्मानित

Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कनौसा कांवेंट में सोमवार को आयोजित स्पोर्ट्स डे का शुभारंभ प्रबंधक मदर सुपीरियर सिस्टर निर्मला ने किया। विजयी बच्चों को मेडल, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्कूल की मीडिया प्रभारी अमिता सिंह ने बताया कि रिले रेस में केजी से लेकर कक्षा पांच तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद केजी के विभिन्न वर्गो के बीच आयोजित शू रेस, बोट मेकिंग रेस, क्विक ईटर रेस में खुशी को प्रथम, दीप्ती को द्वितीय, अरन्वी को तृतीय व रुशबा को प्रथम, प्रियांशी को द्वितीय, अनन्या को तृतीय स्थान हासिल हुआ।

कक्षा एक के छात्राओं के बीच अरेंज द फ्लावर, पजल रेस, बैलेंस रेस, कक्षा दो की छात्राओं के बीच बाल एंड बास्केट रेस, ड्रेसिंग रेस, फाग रेस, कक्षा तीन की छात्राओं के बीच नाट रेस, वन लेग रेस, आरनामेंटस रेस, कक्षा चार की छात्राओं के बीच पिक बाल रेस, मैचिंग बैंगेल रेस व कक्षा पांच की छात्राओं के बीच सैक रेस, ब्रस्टिंग द बैलून रेस, रिंग रेस का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली निकिता, जोया खान, मुस्कान, स्नेह नौटियाल, किंजल, मंजरी, संतोषी, उम्मे, गुनगुन, उरुज, साक्षी, रितिका, फातिमा, आंचल, तूबा, स्वाती,वर्तिका, शांभवी, आस्था, मिस्कट, कल्पना, अंजलि, तुलसी, रिमझिम, अनन्या, अदिति, गौरी, सुरभि, अनामिका, महविश, जान्हवी,अदिति व कोमल को प्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें