फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 88 हजार श्रद्धालुओं के लिए बसाई जा रही टेंट सिटी

Tue, 21 Nov 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के साथ जिला प्रशासन ने भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या आने वाले भक्तों के रहने, खाने से लेकर इलाज तक के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भक्तों के लिए पांच स्थानों पर टेंट सिटी का भी निर्माण कराया जा रहा है। यहां करीब 88 हजार भक्तों के लिए व्यवस्था होगी। इसका काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मांझा गुप्तार घाट में 20 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। इसमें लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था होगी। ब्रह्मकुंड के पास भी एक टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। इसमें 35 टेंट लगेंगे, जिसमें लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाग बिजेसी में 25 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें लगभग 25 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अलावा कार सेवकपुरम में पांच हजार व मणिराम दास की छावनी में तीन हजार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी स्थापित की जा रही है।
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के समय कड़ाके की ठंड रहेगी। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। शीतकाल में प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए टेंट सिटी का निर्माण इस प्रकार किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिल सके। इसके लिए गद्दे-कंबल का भी प्रबंध हो रहा है। शौचालय व स्नान गृह के अतिरिक्त भोजन के लिए भंडारागृह व मेडिकल शिविर का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें