मौके की नजाकत भांपते हुए सरकारी अमला मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों से वार्ता कर तनाव को नियंत्रित किया गया। फिर निर्मित कराई दीवार गिरवा दी।
भविष्य में मौके पर दुबारा निर्माण न करने की हिदायत दी गई है। दीवान का पुरवा गांव के पास मड़हा नदी पुल के बगल पीपल का पेड़ है। यहां पर हर साल मेला लगता है और धार्मिक स्थल है।
बगल में आम की बाग है। वर्तमान में पुजारी निजी कार्यवश लखनऊ में हैं। मंगलवार को क्षेत्र के कुछ लोगों ने पूजा स्थल के बगल स्थित बाग की घेराबंदी के लिए दीवार का निर्माण शुरू करवा दिया।
इससे धार्मिक स्थल की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध होने लगा। जल चढ़ाने जाने वाले लोग रास्ता बंद हाते वापस लौटे और माजरा गांव वालों को बताया तो लामबंदी शुरू हो गई।
मामले की खबर पर एसडीएम जयशंकर शुक्ला, सीओ संतोष कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस आशीष श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष बृजेश तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और आपस में समझौता करा दिया। समझौते के तहत बाग मालिक द्वारा बनवाई गयी दीवार गिरवा दी गई। तय किया गया कि दीवार का निर्माण नहीं होगा।