फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पारा फिर 3.5 डिग्री, शीतलहर से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कुछ दिनों की राहत के बाद सोमवार को मौसम ने अचानक फिर करवट ली। पारा एकाएक छह डिग्री नीचे आ गया और शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया। इस दौरान स्कूल भी खुल गए, जहां बच्चे ठंड से जूझते स्कूल पहुंचे। हालांकि अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन

पिछले तीन चार दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही थी और हवा की रफ्तार भी धीमी थी। रविवार को भी दिन में धूप तो निकली थी, लेकिन 7.7 किमी. प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चली। रात आते-आते ठंड अचानक बढ़ गई। जिसकी वजह से सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री था।
सोमवार को हवा की रफ्तार में कुछ कमी आई। दिन में 4.5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा, जो रविवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ कहते हैं कि पछुवा हवा अभी जारी रहेगी। जिसकी वजह से ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह की सबसे सर्द रातें
3 जनवरी 5.5
5 जनवरी 4.5
6 जनवरी 2.0
7 जनवरी 5.0
8 जनवरी 3.0
9 जनवरी 4.0
10 जनवरी 5.5
16 जनवरी 3.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें