फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मंदिर आंदोलन के इतिहास से रूबरू होगी युवा पीढ़ी

Mon, 24 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मंदिर आंदोलन पर आधारित फिल्म का मुुहूर्त शॉट देते श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासच
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर आंदोलन के इतिहास पर पहली बार फिल्म बन रही है। इसकी शूटिंग अयोध्या में शुरू हो चुकी है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साधु-संतों की मौजूदगी में रविवार शाम फिल्म 695 का मुहूर्त शॉट भी किया। फिल्म के जरिए युवा पीढ़ी को मंदिर आंदोलन के इतिहास से रूबरू कराने की योजना है।
विज्ञापन

फिल्म में बाबरी विध्वंस से लेकर मंदिर निर्माण तक की कहानी दर्शायी जाएगी। इसके निर्माता श्याम चावला ने बताया कि हम मंदिर आंदोलन की एक-एक घटना को फिल्म में दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं। मंदिर आंदोलन के अहम किरदार रहे महंत अभिरामदास, महंत रामचंद्र दास परमहंस, गोली कांड में शहीद कोठारी बंधु आदि की भूमिकाओं में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
रामायण के श्रीराम अभिनेता अरुण गोविल फिल्म में बाबा अभिराम दास की भूमिका में नजर आएंगे। आंदोलन के अहम किरदार रहे बाबा शंभुदेव दास की भूमिका में गोविंद नामेदव दिखेंगे। मंदिर आंदोलन के समय फैजाबाद के डीएम रहे केके नैयर की भूमिका अभिनेता मुकेश तिवारी निभा रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी के किरदार में केके रैना नजर आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह साधारण फिल्म नहीं है। इसमें छह का अर्थ है छह दिसंबर 1992 (ढांचा गिराए जाने का दिन), नौ का मतलब है नौ सितंबर 2019 (रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने का दिन) और पांच का मतलब है पांच अगस्त 2020 (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राममंदिर के भूमि पूजन की तारीख) है। फिल्म में 30 अक्तूबर व दो नवंबर को हुए गोलीकांड को भी दर्शाया जाएगा। मंदिर आंदोलन के लिए हुए युद्धों की भी जानकारी दी जाएगी। फिल्म में भूमिका निभा रहे महंत विवेक आचारी ने कहा कि यह फिल्म युवा पीढ़ी को मंदिर के लिए चले पांच सौ साल के संघर्ष से परिचित कराएगी।
इनसेट
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले होगी रिलीज
फिल्म के सह निर्माता ने बताया कि हमारी योजना दिसंबर तक फिल्म को रिलीज करने की है। फिल्म की शूटिंग अयोध्या-फैजाबाद के जुड़वा शहरों में होगी। बताया कि जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में होनी है, उससे पहले फिल्म देश-दुनिया के लोगों के लिए रिलीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें