फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद औपचारिक रहा तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस में डीएम अनिल ढींगरा के न आने पर सीडीओ अरविंद मल्लपा बंगारी ने 31 शिकायतों को सुनकर मौके पर तीन का निस्तारण किया। इस अवसर पर एसडीएम धर्मपाल सिंहए तहसीलदार अरुण कुमार मिश्रए सीओ महेंद्र प्रताप चौहान, एआरओ तीर्थ राज यादव आदि अधिकारी शामिल रहे ।
विज्ञापन


रुदौली प्ररतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस इस बार काफी फीका रहा। फरियादियों को छोड़ अफसर भी नदारत रहे। इस मौके पर कुल 38 मामले एसडीएम कंचन राम के सामने आए। जिसमें मात्र एक मामले का मौके पर निस्तारण किया जा सका। तहसीलदार अशोक कुमार, पटरंगा थानाध्यक्ष इन्द्रेश यादव आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में भी 23 मामले आए। इनमें एक का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

शेष को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। मिल्कीपुर तहसील दिवस में शिकायतों की संख्या 47 रही। इनमेें तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी तरह सोहावल तहसील दिवस में भी 33 प्रार्थना पत्र आए। इनमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें