फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिच्छू के डंक से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक किशोर को बिच्छू ने डंक मार दिया। उसे इलाज के लिए केजीएमयू ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बीडीसी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मजरुद्दीनपुर निवासी सूरज यादव (15) पुत्र राम उजागिर यादव मंगलवार शाम को खजुरहट स्टेशन के समीप जानवर चराने गया था।
वहीं पर बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया। उसे सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इसके बाद उसे लखनऊ में केजीएमयू ले जाया गया। परिवारजनों के मुताबिक मृतक किशोर के पिता की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। मृतक दो भाई एक बहन हैं जिसमें वह सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें