बीकापुर। विद्युत उपकेंद्र बीकापुर की टीम ने छापा मारकर क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि शनिवार दोपहर तारुन थाना क्षेत्र के चकिया अमौनी गांव में पावर कारपोरेशन की टीम द्वारा बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान गांव निवासी ओम प्रकाश खेत के निकट स्थित एलटी विद्युत लाइन से लगभग 140 मीटर केबल जोड़कर दो हॉर्स पावर मोटर से खेत की सिंचाई करता मिला।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ककरहवा तोरोमाफी गांव निवासी अमरनाथ द्वारा भी अपने खेत के निकट एलटी लाइन से लगभग डेढ़ सौ मीटर सिंगल फेस केबल जोड़कर दो हॉर्स पावर का विद्युत मोटर अवैध ढंग से चला रहा था।
दोनों जगहों पर विद्युत केबल जब्त कर ली गई है। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि अवर अभियंता के तहरीर पर विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।