अयोध्या। थाना गोसाईगंज इलाके में गांव राममहर के पास मौजूद पेट्रोल पंप के सामने साइकिल सवार बालिकाओं को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
अंबेडकरनगर जनपद के कटेहरी निवासी नरेंद्र वर्मा अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। अयोध्या-अंबेडकरनगर राजमार्ग पर गांव राममहर के पास पेट्रोल पंप के पास वह साइकिल से जा रही दो बालिकाओं को बचाने के चक्कर में फिसलकर गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाया। थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।