फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक जींस पहनकर नहीं आएंगे कॉलेज

Sat, 01 Apr 2017 10:08 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शिक्षक व कर्मचारियों को जींस व टी-शर्ट पहनकर महाविद्यालय आने पर रोक लगा दी गई है। कॉलेज के राजा जगदंबिका प्रताप नारायण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने शिक्षकों व कर्मियों को शपथ दिलाने के बाद निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में जींस व टी शर्ट का प्रयोग बंद करने के साथ शालीन वेश-भूषा में आने, कॉलेज के प्रभारी/कर्मचारी कार्यालयों के अभिलेख और पत्रावलियां स्वच्छ व सुव्यवस्थित रखने, सभी शिक्षकों व कर्मियों का कार्य दिवस सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा।

सभी उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन पर दर्ज कराएंगे। इस आधार पर ही अप्रैल का वेतन देय होगा। विश्वविद्यालय की परीक्षा में सभी प्राध्यापकों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। महाविद्यालय के समस्त नियमित, निश्चित मानदेय, स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित प्राध्यापक व स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा चार अप्रैल तक उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें